पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घाटोल में भाजपा के ऋषभ शाह बने उप प्रधान

घाटोल में भाजपा के ऋषभ शाह बने उप प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| पंचायतसमिति घाटोल के लिए शनिवार को प्रधान के चुनाव होने के बाद रविवार को उप प्रधान के चुनाव में भाजपा के ऋषभ शाह उप प्रधान निर्वाचित हुए। मतदान के बाद हुई गणना में शाह ने अपने निकटतम एक मात्र प्रतिद्वंदी कांग्रेस के भोपालसिंह को पराजित किया। शाह को 17 सिंह को 10 मत प्राप्त हुए। शाह को निर्वाचन अधिकारी अमृतलाल डामोर ने शपथ दिलाई निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। सांसद मानशंकर निनामा ने नव निर्वाचित प्रधान हरेंद्र निनामा, डायरेक्टर चेतना त्रिवेदी, लक्ष्मणलाल निनामा सहित भाजपा के 17 विजेता पंसस का माल्यार्पण कर बहुमान किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंचाल, उपाध्यक्ष रमणलाल किकावत, जिलामंत्री वीरबहादुरसिंह, विद्यादेवी अहारी, महामंत्री जगमालसिंह चैहान, गनोड़ा मंडल अध्यक्ष यदुनाथसिंह चुंडावत, आशीष तोलावत, अमरसिंह सांयावत,जगदीश सोनी, शिवाजी राव, नरेंद्र वैष्णव, निलेश झुठावत सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

घाटोल उपप्रधान के साथ सांसद और भाजपाई।