घाटोल. स्वामीविवेकानंद माॅडल स्कूल हिम्मतसिंह का गड़ा में शनिवार को
घाटोल. स्वामीविवेकानंद माॅडल स्कूल हिम्मतसिंह का गड़ा में शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज मीणा के मुख्य आतिथ्य प्रधानाचार्य किशनसिंह की अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट मीणा ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और नकल विरोधी कानून की जानकारी दी। इस मौके पर अंजली सिवर, पिंकी अहेरिया, किरण मीणा, अमरेन दायरी, दीप्ति कटारा, भरत मीणा सहित कई विद्यार्थी मौजूद थे। संचालन गोविंद पाटीदार ने किया आभार मनोहर सोनी ने जताया।
विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी दी
घाटोल. बच्चों को कानूनी जानकारी देते न्यायिक मजिस्ट्रेट।