भास्कर संवाददाता|घाटोल
भास्कर संवाददाता|घाटोल
कस्बेके राउमावि, राबाउमावि, यूनिवर्सल ज्ञान भारती सीसै स्कूल आइडियल एकेडमी स्कूल सहित उपखंड के कई स्कूलों में शनिवार को पटवार भर्ती परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें परीक्षा देकर बाहर निकले कई अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी थी तो कई के चेहरों पर मायूसी छाई हुई थी। कुछ ने पेपर सरल बताया तो कुछ ने औसत बताया। परीक्षा के दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी रही।
अभ्यर्थी राजेश शर्मा ने प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान गणित के सवाल कठिन बताए, तो छोटी सादड़ी के मनीष नागदा ने प्रश्न पत्र औसत बताया। प|ी ने दी परीक्षा तो पति ने संभाले बच्चे-पीपलखूंट के केसरपुरा निवासी कमलाशंकर की प|ी राउमावि परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रही थी तो उदसके पति ने बाहर बच्चों को संभाला। कमलाशंकर ने अपने बच्चे को बोतल से दूध भी पिलाया।
प|ी ने दी परीक्षा तो पति ने संभाले बच्चे
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर कहीं खुशी तो कहीं मायूसी
परतापुर. परीक्षा केंद्र से पटवारी की परीक्षा देकर बाहर निकलती महिला अभ्यर्थी।