पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गायत्री शक्तिपीठ पर महायज्ञ

गायत्री शक्तिपीठ पर महायज्ञ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल. गायत्रीपरिवार के सानिध्य में घाटोल के गायत्री शक्तिपीठ पर महायज्ञ का आयोजन हुआ। अंबालाल पंचाल के आचार्यत्व में यजमान जयश्री सोनी ने आहुतियां देकर देश में खुशहाली की प्रार्थना की गई।

इस दौरानप पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के बोध दिवस को आध्यात्मिक जन्म दिवस के रूप में मनाया।भक्तजनों ने बुराइयां त्यागने व्यसन मुक्त समाज का निर्माण करने की शपथ ली। साथ ही गायत्री परिवार से जुड़े भक्तजनों से पौधरापेण करने पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की। इस मौके पर सुंदरलाल पंचाल, राजेंद्र प्रसाद वैष्णव, वालचंद्र गर्ग, केशवचंद्र पंचाल, बाबूलाल शर्मा, मणिलाल पंचाल, पंकज पंचाल, शांतादेवी सोनी, कमलादेवी वैष्णव, राजेश्वरी पंचाल, निर्मलादेवी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

घाटोल. यज्ञ में आहुतियां देते गायत्री परिवार के भक्तजन।

खबरें और भी हैं...