पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएड कर रहे छात्र का खेत में शव मिला

बीएड कर रहे छात्र का खेत में शव मिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खमेराक्षेत्र के बड़ाना पंचायत के अजबाजी का गड़ा गांव में आबादी इलाके से कुछ दूर मक्का के खेत में बुधवार शाम एक छात्र की लाश मिली।

लाश को खेत में काम करने ने गई एक महिला ने देखा, जिस पर वह घबरा गई और गांव में लौटकर इसकी खबर ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में भीड़ लग गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर डीएसपी वीराराम चौधरी, खमेरा थानाप्रभारी बाबूलाल मुरारिया, चौकीप्रभारी रतनलाल बुनकर और सरपंच पूंजीलाल ढारमा गए। मृतक की पहचान बड़ाना पंचायत के भमरियापाड़ा निवासी 19 वर्षीय राजू उर्फ राजेश मकवाना पुत्र केरेंग मकवाना के रूम में हुई। बाद में अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को दे दिया। डीएसपी वीराराम चौधरी ने बताया कि राजेश के मुंह से झाग निकल रहे थे और बदबू रही थी, जिस पर शुरुआती तौर पर विषाक्त सेवन से मौत होना प्रतीत हो रहा है, लेकिन असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।राजेश अविवाहित था अौर बड़ी सादड़ी में बड़े भाई प्यारेलाल के साथ बीएड कर रहा था। परिजनों ने बताया कि मृतक राजेश उसका भाई प्यारेलाल मकवाणा बड़ी सादड़ी में बीएड की पढ़ाई कर रहे थे।

राजेश 4 दिन पहले घर से 4 हजार रुपए लेकर बड़ी सादड़ी गया था। जहां से वह बड़े भाई प्यारेलाल को मंगलवार सुबह कान में दर्द होना बताकर घर के लिए निकल गया था, लेकिन बुधवार को घर पर नहीं पहुंचा। शाम को उसके घर से लगभग 2 किमी दूर खेत में उसका शव बरामद हुआ। मृतक के पिता केरेंग की रिपोर्ट पर खमेरा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज जांच शुरू कर दी है।

घाटोल। मौके पर ग्रामीणों से जानकारी ले रहे डीएसपी चौधरी।

खबरें और भी हैं...