पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में डी वार्मिंग डे मनाया, बच्चों को दवा पिलाई

स्कूलों में डी वार्मिंग डे मनाया, बच्चों को दवा पिलाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयविद्यालय में नेशनल डी वार्मिंग डे मनाया गया। उप मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेशचंद्र शर्मा, डॉ. विनिता महिम पटेल ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली दवाई एलबेंडाजोल के बारे में जानकारी दी। यह दवा पेट के कीड़ों को मारती है। प्राचार्य सुरेश कुमार सहित सभी विद्यार्थियों ने यह दवाई ली।

इसी तरह राउप्रावि नवाटापरा में संस्थाप्रधान दिनेशचंद्र जोशी की अध्यक्षता, कालिया पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं देवजी रावत के विशिष्ट आतिथ्य में नेशनल डी वार्मिंग डे मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में आयोजित स्वच्छता लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण कंकू हरीश पारगी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर देवीलाल पटेल, सुगना, गुड्डी, काली, अध्यापक शरीफ खां, अकील अहमद, ममता त्रिवेदी महेश डामोर मौजूद थे।

रोहनवाड़ी. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुन्ना डूंगरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के 153 बालक-बालिकाओं को कृमि नियंत्रण दवा पिलाई गई। कार्यक्रम में संस्थाप्रधान लक्ष्मणलाल गरासिया ने 5 फरवरी को आयोजित स्वच्छता स्वास्थ्य पर लिखित परीक्षा में जूनियर वर्ग में कक्षा 4 की कविता एवं सीनियर वर्ग में कक्षा 8 के नटवर लाल को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नकद पुरस्कार दिया। संचालन राजेंद्र दोसी राकेश मीणा ने किया।

शिशुस्वास्थ्य दिवस पर प्रदर्शनी

परतापुर. खंडमुख्य चिकित्सा विभाग की ओर से सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में शिशु स्वास्थ्य दिवस प्रधान लक्ष्मण डिंडोर के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। बीसीएमओ डॉ. मोहम्मद हकीम शेख ने अध्यक्षता की। साथ ही शिशु स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनकर्ता हितेश सामर, रामभरत चेजारा, कालूराम, महेंद्रसिंह, बादर थे। बाद में आरबीएसके की टीम ने 256 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की, जिनमें से 4 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतापुर में रैफर किया। चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. राजेंद्र मालव, विरेंद्र चरपोटा, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. कृष्णकुमार जोशी, डॉ. अशोक जोशी डॉ. विपिन बुनकर मौजूद थे।

घाटाक्षेत्र/कुशलगढ़. उपखंडके टिमेड़ा छोटा स्थित राउप्रावि में संस्थाप्रधान कमलेश डिंडोर की अध्यक्षता में एएनएम माया पटेल ने बच्चों को कृमि नियंत्रण के बारे में बताया। मालजी मईड़ा, रमसु डामोर, नवीनचंद्र, रामदास परमार मौजूद थे। रामावि रावतफलां घाटा में डी वार्मिंग डे के तहत स्वच्छता स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। बच्चों को आयरन की गोलियां दी गई। यह जानकारी संस्थाप्रधान पारस कोठारी ने दी।

बच्चोंको स्वास्थ्य के बारे में बताया

घाटोल. सीएचसीपरिसर में बुधवार को राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण कार्यक्रम एवं शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया। मुख्य अतिथि सांसद मानशंकर निनामा थे अध्यक्षता प्रधान हरेंद्र निनामा ने की। सरपंच गौतमलाल राणा, बीसीएमएचओ डाॅ. जितेंद्र बंजारा एवं डाॅ. उर्वेश सेठ विशिष्ट अतिथि थे।

इस अवसर पर समय पर टीकाकरण कराने पर 6 महिलाओं 22 बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। शिविर में 0 से 5 वर्ष के 33 शिशुओं की जांच की गई। इस मौके पर डाॅ. सुंदरलाल पंचाल, हितेश सोनी मौजूद थे। इसी तरह यूनिवर्सल ज्ञान भारती स्कूल में भी डी वार्मिंग डे मनाया। साथ ही बच्चों के हाथ धुलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। संस्थाप्रधान पंकज सुथार, भरतसिंह भारती, जितेंद्र पंचाल मौजूद थे।

नवागांव.राबाउमाविमें प्रधानाचार्य रेखा रोत की अध्यक्षता और अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतनलाल रावत के मुख्य आतिथ्य में छात्राओं को डीवार्मिंग की गोलियां खिलाकर कृमि मुक्त दिवस मनाया गया। नरेंद्र मईड़ा हरिशंकर ठाकुर विशिष्ट अतिथि थे।

राष्ट्रीयकृमि मुक्त दिवस मनाया

बागीदौरा. महिलाएवं बाल विकास विभाग चिकित्सा विभाग के सानिध्य में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस आंगनवाड़ी केंद्र प्रथम पर मनाया गया। उपखंड अधिकारी चांदमल वर्मा बागीदौरा प्रधान शांता गरासिया ने बच्चों को कृमि से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। बाल विकास परियोजना अधिकारी नयना जैन, बीसीएमएचओ यतीश उपाध्याय, थावरचंद पारगी, पशुपति सिंह चौहान, पर्यवेक्षक शारदा जोशी, मंजुला जोशी मौजूद थे।

इधर, शिक्षा विभाग की राउमावि बागीदौरा, बालिका बागीदौरा, कलिंजरा, सुवाला, अगोरिया, बालावाडा, राखो, रायनपाडा, बांसला सहित कई स्कूलों में बच्चों में एलबेंडाजोल की गोलियां दी गई

सज्जनगढ़.कस्बेके सर्वोदय पब्लिक स्कूल, विद्यानिकेतन, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांडा रतना, ईटाला, रोहनिया लक्ष्मणसिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंगरीपाड़ा, राउप्रावि संदलाई में डी वार्मिंग की गोलियां खिलाई गई।

घाटोल. यूनिवर्सल स्कूल में डी वार्मिंग डे पर हाथ धो रहे विद्यार्थी

नवागांव. राबाउमावि में छात्राओं को दवा देते शिक्षक।

ठीकरिया के राबाउमावि में डीवर्मिंग की गोली खिलाती अध्यापिका।

खबरें और भी हैं...