सत्रांत वाकपीठ के आयोजन 29 से होंगे
परतापुर। जिलास्तरीय प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय वाकपीठ मंच बांसवाड़ा की सत्रांत वाकपीठ तैयारी बैठक राउप्रावि शिलाभीत पंचायत समिति तलवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि बीईईओ बांसवाड़ा प्रकाशचंद्र पंड्या थे अध्यक्षता वाकपीठ जिला संयोजक प्रमोद कुमार शाह ने की।
विशिष्ट अतिथि शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी खुशपाल शाह, जीतमल पणदा, एबीईईओ प्रवीण व्यास, गमीरचंद पाटीदार, दिनेश मईड़ा थे। बैठक में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, दलीय परिवीक्षण, शिक्षक मूल्यांकन प्रपत्र वर्ष में एक बार निजी विद्यालय का पाठ्यक्रम राजकीय विद्यालय अनुसार, नामांकन शैक्षिक गुणवत्ता के नवाचार संबंधी विषयों पर चिंतन किया गया। जिले की वाकपीठ बागीदौरा-आनंदपुरी परिक्षेत्र में 29 फरवरी से 1 मार्च, बांसवाड़ा, तलवाड़ा छोटी सरवन में 2 से 3 मार्च, घाटोल 3 से 4 मार्च, कुशलगढ़-सज्जनगढ़, गढ़ी अरथूना ब्लॉक की वाकपीठ 4 से 5 मार्च के बीच होगी।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत रमेशचंद्र व्यास प्रधानाध्यापक रमेशचंद्र भट्ट ने किया। कार्यक्रम में पृथ्वी सिंह, गौतमलाल पटेल, सतीशचंद्र जैन, राजमल डामोर, रमेशचंद्र पारगी, सोहनलाल, सतीश व्यास, गजेंद्र पंड्या, रमेशचंद्र पाटीदार मौजूद थे।