आमलीओटा घटनाक्रम को लेकर एसपी ने किया मौका मुआयना
घाटोल| एसपीआनंद शर्मा सोमवार को खमेरा थाना पहुंचे। यहां उन्होंने 20 जनवरी को थाना क्षेत्र के आमलीओटा गांव से गुजर रही हेरो केनाल में डूबने से मकनपुरा निवासी दो चचेरे भाईयों की मौत के मामले में विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने थाने में जांच फाइल का अध्ययन किया और उसके बाद घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने थाने में रखी बाइक का भी निरीक्षण किया। एसपी ने भी इस घटना को लेकर संदेह प्रकट किया निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में रविवार को मृत दोनों चचेरे भाईयों के परिजनों ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपकर मामले की जांच उच्चाधिकारी से कराने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा करने की मांग की थी। परिवाद में मृतकों के परिजनों ने खमेरा थाना पुलिस द्वारा जांच में कोताही बरतने एवं आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। साथ ही खमेरा थाना वृत्त घाटोल के बजाय अन्य उच्चाधिकारी से जांच कराने की मांग की थी।
यहथी घटना : 20जनवरी को खमेरा थाना क्षेत्र के आमलीओटा गांव से गुजर रही नहर में डूबने से मकनपुरा निवासी प्रताप पुत्र कानजी राणा गौतम पुत्र मणिलाल राणा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। दोनों युवकों के शव नहर से बरामद हुए थे बाइक सवार तीसरा युवक रमेश पुत्र नारायण मौके से भाग गया था।
मौका मुआयना करते एसपी शर्मा, डीएसपी चौधरी, एसएचओ मुरारिया अन्य।