पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 135 विशेष योग्यजनों का पंजीयन

शिविर में 135 विशेष योग्यजनों का पंजीयन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला कार्यकारिणी का विस्तार

जिलाप्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बांसवाड़ा, माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना, एनपीसीआईएल देहली एवं एलिम्को कानपुर के सानिध्य में सोमवार को पंचायत समिति परिसर में निःशक्तजन चयन शिविर का आयोजन हुआ।

विभाग के प्रफुल चौबीसा ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि न्यूक्लियर पावर प्लांट से जुड़े नरेश गुप्ता थे अध्यक्षता प्रधान हरेंद्र निनामा ने की। शिविर में 135 विशेष योग्यजनों का पंजीयन किया गया। साथ व्हीलचेयर के 8, ट्राई साइकिल के 27, बैसाखी के 3, कैलीपर के 22, श्रवणयंत्र के 5, ब्लाइंड स्टिक के 5 और एमआर किट के 10 निःशक्तजनों का चिन्हीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में 9 फरवरी को तलवाड़ा, 10 को आंबापुरा, 11 को छोटी सरवन एवं 12 फरवरी को जिला मुख्यालय बांसवाड़ा में यह शिविर आयोजित होंगे। इस मौके पर एलिम्को के पुरुषोत्तम रिखाडी, डाॅ. सर्वेश बिसारिया, डाॅ.सीपी रावत, डाॅ. विक्रम कुमार, सामाजिक न्याय विभाग के धर्मनारायण चरपोटा, नरेंद्र आचार्य, महेंद्र आचार्य, योगेश्वर पंड्या, रामलाल डामोर, जालिमसिंह, शांतिलाल चौबीसा, वागधरा संस्था के रोशन गर्ग ने सहयोग किया।

घाटोल में आयोजित निशक्तजन चयन शिविर में पंजीयन करते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...