खैरवा में सहस्त्र चंडी महायज्ञ शुरू
घाटोल| उपखंडघाटोल की ग्राम पंचायत खैरवा के शिवशक्ति पीठ कल्याणधाम पर मंगलवार से 4 दिवसीय श्रीविजय महालक्ष्मी सहस्त्र चंडी महायज्ञ पं. निकुंज मोहन पंड्या के आचार्यत्व पं. लोकेश पाठक के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। महायज्ञ में मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया सहित 51 जोड़ों ने गणेश पूजन, कुंड पूजन, स्थापित देवता, मंडप प्रवेश की विधि संपन्न की। यजमानों ने महायज्ञ में आहुतियां देकर खुशहाली की कामना की। इसके बाद श्रीरामचरित मानस मंडल घाटोल भूंगड़ा के सदस्यों ने संगीतमय अखंड रामायण पाठ किया। इस अवसर पर गादीपति रामसिंह शक्तावत, भूपेश सुवालका, शंकरसिंह राठौड़, राजेश गुप्ता, अंबीचरणसिंह गरनावट, महेंद्रसिंह, शिवसिंह, उमेश गौड़, हीरालाल जैन, बसंतसिंह शक्तावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
घाटोल. खैरवा में महायज्ञ में पूजा-अर्चना करते यजमान।