पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1 जनवरी से डीबीटीएल योजना लागू

1 जनवरी से डीबीटीएल योजना लागू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरेलू गैस सब्सिडी

बांसवाड़ा| केंद्रसरकार के निर्देशानुसार राज्य में एक जनवरी से एलपीजी सब्सिडी की मोडिफाइड डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर योजना के तहत सब्सिडी अब सीधे बैक खातों में जमा होगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने बैक खाते को आधार नंबर से जोड़ने के लिए संबंधित गैस एजेंसी द्वारा निर्धारित आवेदन भरकर देने होंगे।डीएसओ औकारसिंह कविया ने बताया कि जिले में संचालित खराड़ी गैस एजेंसी(अस्थाई व्यवस्था शहीद रामचंद्र), सागर गैस सर्विस, शहीद रामचंद्र गैस सर्विस, सत्यम बागीदौरा, वैष्णवी परतापुर, कुशलगढ़ गैस सर्विस, प्रियांशु गैस सर्विस घाटोल, दिव्यज्योति भारत लोहारिया, पालोदा तहसील गढ़ी, जयकल्याण भारत गैस जौलाना को अपने उपभोक्ताओं को सब्सिडी खाते में जमा करवाने निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरवाने की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।