असंगठित मजदूर संघ की बैठक
बांसवाड़ा। भारतीयअसंगठित मजदूर संघ की बैठक घाटोल में आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष मेरू भाई चरपोटा ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों को बहुत ही कम मजदूरी दी जाती है। इसको लेकर संगठन ने मांग की है कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को प्रति दिन कम से कम 250 रुपए की राशि मिले। ताकि वह अपना परिवार संचालित कर सके। ठेकेदारों से आह्वान किया है कि श्रमिकों को 250 रुपए की राशि ही दी जाए।