- Hindi News
- खमेरा में नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ
खमेरा में नि:शुल्क कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ
घाटोल। वीरएकलव्य आॅपरेशन संघ की बैठक मंगलवार को मीणा समाज संस्थान भवन में संघ के अध्यक्ष नवीनचंद्र मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में वक्ताओं ने राउमावि खमेरा में 10वीं 12वीं कक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं प्रारंभ करने की जानकारी दी।
बैठक में वर्ष 2014-15 में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें जनवरी 2015 के प्रथम सप्ताह में आदिवासी भील समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और प्रथम द्वितीय श्रेणी शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संघ के विस्तार को लेकर 1 जनवरी से सदस्यता अभियान शुरू करने प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शैक्षणिक सुधार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल निनामा, लालसिंह अहारी, अशोक निनामा, गणपतलाल पांडोर, वीरेंद्रसिंह पांडोर, गणेश कटारा, बालूराम डिंडोर मौजूद थे।