पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य ज्ञान परीक्षा में जैन समाज के छात्रों ने भाग लिया

सामान्य ज्ञान परीक्षा में जैन समाज के छात्रों ने भाग लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागीदौरा|हुमड़ जैन समाज की ओर से जैन पाठशाला बागीदौरा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 123 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में भारतीय त्यौहारों, पर्वो, तीर्थ स्थानों, महापुरुषों, राजनीति, भूगोल आदि विषयों से संबंधित प्रश्र पूछे गए। परीक्षा के शिक्षा मंत्री प्रमोद शाह ने बताया कि श्रेष्ठ छात्रों का चयन कर पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर हंसमुख धनावत, गिरीश जैन, जयंतिलाल खोडनिया, लक्ष्मीलाल मेहता, धनपाल दोसी, खुशपाल शाह, लक्ष्मीलाल मेहता, संजय शाह, आंचल दोसी, ज्योति आदि ने सहयोग किया।

घाटोल.कस्बेके सकल दिगंबर जैन मंदिर परिसर में रविवार को श्री 105 अठारह हजार दशा हुमड़ समाज के तत्वावधान में हुमड़ सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन हुआ। जिसमें 88 बालक बालिकाओं ने भाग लिया।उक्त परीक्षा में पं. मनोहरलाल पारसोलिया,जैन युवा संगठन अध्यक्ष पिंटु उकावत,महामंत्री अरूण कोठारी,परीक्षा प्रभारी अंकेश सेठ,बदामीलाल गांधी, निलेश सेठ, मुकेश जोदावत, सपना सेठ, रैना वगेरिया, प्रिंयका गांधी वर्षा सेठ आदि ने सहयोग किया।