- Hindi News
- घाटोल में आज संगममति माताजी का 8वां गणिनी पद दिवस मनाएंगे
घाटोल में आज संगममति माताजी का 8वां गणिनी पद दिवस मनाएंगे
घाटोल| कस्बेके सकल दिंगबर जैन मंदिर प्रांगण में सोमवार को आचार्य सिद्धांत सागरजी महाराज की परम शिष्या आर्यिका संगममति माताजी का 8 वां गणिनी पद दिवस एवं 44 वां जन्म दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत सुबह 6 बजे विधान संकलिकरण क्रियांए, 108 जोड़ों द्वारा पूजन, अभिषेक, शांतिनाथ विधान, प्रवचन, विनयांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही शाम को भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम शास्त्र प्रतियोगिता इनाम वितरण किया जाएगा। यह जानकारी युवा संगठन अध्यक्ष पिंटू उकावत ने दी।