- Hindi News
- चांदराई में मेले के आयोजन को लेकर बैठक हुई
चांदराई में मेले के आयोजन को लेकर बैठक हुई
भास्कर न्यूज | गुड़ा बालोतान
निकटवर्तीचांदराई गांव के आम पेचके के पास स्थित दिवंगत महंत गोपाल भारती महाराज के समाधि स्थल (मढ़ी) परिसर में मंगलवार देर शाम को द्वितीय वाॢषक मेले को लेकर समाज सेवी ऊमसिंह राठौड़ चांदराई की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में आगामी 3 मार्च को गोपाल भारती महाराज के द्वितीय वार्षिक मेले का आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर सोमवार रात को भजन संध्या का आयोजन करवाया जाएगा। बैठक में दिवंगत महाराज के वर्षगांठ वाले दिन मंगलवार को मेला महोत्सव एवं सोमवार की रात को भजन संध्या के आयोजन को लेकर व्यापारियोंं ग्रामीणों से सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया गया।
साथ ही व्यापारियो को मेले के दौरान सहयोग करने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस अवसर पर उप सरपंच जब्बरसिंह राठौड़, कानाराम कुमावत, महिपालसिंह चारण, जितेन्द्र अग्रवाल, खीमाराम प्रजापत, पूनम प्रजापत, यशपाल सोनी, कमलेश मेवाड़ा, गणपतसिंह, मूलाराम प्रजापत, पूराराम चौधरी, किशोर जैन, सुरेशकुमार, बाबूसिंह, लाखाराम देवासी, गोपाराम देवासी, लकमाराम, श्रवण सुथार, वालाराम सुथार, भंवरलाल प्रजापत, शिवलाल गर्ग, छगनलाल पिनू अग्रवाल सहित कई व्यापारी और ग्रामीण मौजूद थे।