छात्र-छात्राओं दी डी-वर्मिंग की टेबलेट
गुड़ा बालोतान | निकटवर्तीउम्मेदपुर गांव के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बाल दिवस से शुरू हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीम प्रभारी डॉ. बनवारी लाल शर्मा, मेलनर्स कानाराम एएनएम मोहिनी द्वारा विद्यालय के 78 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान रोगग्रस्त पाए जाने पर उचित उपचार के लिए जिला मुख्यालय पर स्थित उच्च अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस दौरान टीम प्रभारी शर्मा ने वर्तमान के दिनों में मौसम बदलने से फैल रही मौसमी बीमारियों के बारे में एवं दैनिक दिनचर्या स्वास्थ्य के रखरखाव के बारे में आवश्यक जानकारी दी। साथ ही विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को डी-वर्मिंग की टेबलेट दी गई। इस अवसर पर संस्था प्रधान मुकेश कुटल, मैना बेनीवाल, जितेन्द्र कंवर, कमला बरवड़, रेखा यादव, रेखा माथुर, अनिता मीणा आदि मौजूद थे।
शकुन्तला कंवर सहित कई जने मौजूद थे। इसी तरह थुम्बा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजपूतों का वास में विद्यालय के 67 छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विरेन्द्र हेमथानी ने स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान रोगग्रस्त पाए गए छात्र छात्राओं को उचित उपचार के लिए उच्च अस्पताल में इलाज करवाने के रेफरल कार्ड वितरित किए। इस मौके पर संस्था प्रधान पुरणसिंह राठौड़, निर्मल खोजा प्रकाश परमार सहित विद्यालय के शिक्षक छात्र छात्राएं मौजूद थे।