पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित

कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़ा बालोतान. चांदराईगांव में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की बैठक जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला उपाध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि बैठक के दौरान शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी करने को लेकर घोर निंदा की गई। वही निंदा प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। तथा पंचायतीराज राज शिक्षक संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री जयसिंह राठौड़ ने भी मंत्रियो एवं अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करवाने की मांग की है। साथ ही बताया कि समय रहते इनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो संघ के तत्वाधान में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर हरजीलाल मीणा, शिंभूदयाल शर्मा, गजेन्द्रसिंह देवड़ा, सीताराम सहित कई शिक्षक मौजूद थे।