आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली
गुडा बालोतान. उम्मेदपुर132 केवी से जुड़े समस्त 33 केवी फीडर पर सवेरे आठ से बारह बजे तक बिजली आपूॢत बंद रहेगी। डिस्कॉम कनिष्ठ अभियंता वैभव भाटी ने बताया कि दीपावली पर्व के रख रखाव को लेकर उम्मेदपुर 132 केवी से जुड़े उम्मेदपुर, हरजी, गुड़ा बालोतान, दयालपुरा, चांदराई, रामा, अजीतपुरा भाद्राजून 33 के वी फीडर से जुड़े सभी गांवों में सवेरे आठ से बारह बजे तक बिजली आपूिर्त बंद रहेगी।