पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारी से आरआई बनने पर दी विदाई

पटवारी से आरआई बनने पर दी विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़ा बालोतान. पादरलीगांव में कार्यरत पटवारी हिमताराम के पटवारी पद से भू-अभिलेख निरीक्षक (आरआई) पद पर पदोन्नत होने पर पादरली ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों की ओर से विदाई दी गई। सरपंच जीवी कंवर ने बताया कि पटवारी से आरआई बने हिमताराम ने पादरली पटवार हल्के में राजस्व मामलो में उत्कृष्ट सेवा देने के साथ राजस्व के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है जिस पर आरआई को ग्राम पंचायत पादरली की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।





ग्रामीणों ने साफा माला पहनाकर उन्हें विदाई दी। इस मौके पर सरपंच जीवी कंवर, उपसरपंच भगवानसिंह, आसूराम चौधरी, जब्बरसिंह भोमिया, मीठाराम, ग्राम सेवक कृष्ण कुमार, बाबूसिंह, सुरेश वैष्णव, भीखसिंह, सवाराम आदि मौजूद थे।