- Hindi News
- एसएमसी सदस्यों के प्रशिक्षण में दी सशक्तिकरण की जानकारी
एसएमसी सदस्यों के प्रशिक्षण में दी सशक्तिकरण की जानकारी
गुड़ा बालोतान | उम्मेदपुरगांव स्थित आदर्श राउमावि में स्पैक्ट्रा संस्था के तत्वावधान में स्पैक्ट्रा रेस्टलेस बालिका माध्यमिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यालय के एसएमसी सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। संस्था के कार्यक्रम समन्वयक दशरथसिंह ने बताया कि उम्मेदपुर गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एसएमसी सदस्यों के प्रशिक्षण में बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा पर जोर देने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बताया कि बालिकाओं को विद्यालय में सही वातावरण मिले इसके बारे में बालिकाओं एसएमसी सदस्यों से राय ली गई। वही प्रशिक्षण के दौरान एसएमसी सदस्यों से विद्यालय की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गई। जिसमें विद्यालय की समस्याओं को चिन्हित किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश कुमार रावल, शॢमला यादव, अरविंद कुमार सहित एसएमसी सदस्य मौजूद थे।