गर्ग ब्राह्मण समाज की बैठक कल
गुड़ा बालोतान. कवराडागांव के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में स्थित गुरू (गर्ग) ब्राह्मण समाज के सभा भवन में शनिवार की शाम को सिलावटी परगना गुरू ब्राह्मण समाज की बैठक परगना अध्यक्ष नेनाराम गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित होगी। समाज के नेनाराम पादरली ने बताया कि बैठक के दौरान आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ समाज सुधार एवं विकास को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।