मानवाधिकार दिवस पर दी जानकारी
गुड़ा बालोतान. चांदराईगांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर छात्र-छात्राओं को अधिकार की जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहनलाल लोहार ने बताया कि मानवाधिकार दिवस को लेकर विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई। इस दौरान व्याख्याता किस्तूराराम बामणिया एवं गोपालसिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कांतिलाल जैन, मोहनलाल, पांचाराम, नरेंद्रकुमार, वरदाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।