264 बसों से जयपुर गए कार्यकर्ता
वसुंधरा राजे सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न में शामिल होने जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों से करीब 13 हजार कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी ने जिले से 15 हजार कार्यकर्ताओं के जश्न में शामिल होने का दावा किया था। बसों की संख्या बेशक दावे के मुकाबले अधिक थी। भीलवाड़ा, शाहपुरा, मांडलगढ़, मांडल, आसींद, सहाड़ा जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से 264 बसों 186 कार-जीपों से करीब 13 हजार 200 कार्यकर्ता जयपुर गए। भाजपा जिला प्रवक्ता विजय पोखरना ने बताया कि भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से करीब 3500 कार्यकर्ता जयपुर जश्न में शामिल हुए। शाहपुरा विधानसभा प्रभारी मूलसिंह सोदा ने बताया कि शाहपुरा क्षेत्र से 12 बनेड़ा क्षेत्र से 10 बसें लगाई गई थी। मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल प्रवक्ता देवेश शर्मा ने बताया कि नगर ग्रामीण मंडल के करीब 800 कार्यकर्ताओं ने जयपुर कार्यक्रम में भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा ने बताया कि जिले से करीब 250 बसें इतनी ही कार-जीप गई। जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र से 37 बसें लगाई गई थी। सहाड़ा प्रधान कमलेश चौधरी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के रायपुर से 11, सहाड़ा से 12 हमीरगढ़ से 9 बसें लगाई गई। आसींद विधायक रामलाल गुर्जर के अनुसार 26 बसों से करीब 2 हजार कार्यकर्ता जयपुर गए। मांडल मंडल अध्यक्ष मणिराज सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 60 बसें लगाई गई। 3 हजार से अधिक कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। पंचायत मुख्यालयों तक के कार्यकर्ता समारोह में शामिल हुए। ज्ञानगढ़ में हम बस की व्यवस्था नहीं कर पाए।
गुलाबपुरा
कहां के कितने कार्यकर्ता
विसक्षेत्र बसें कार-जीप कार्यकर्ता
भीलवाड़ा60 50 3500
शाहपुरा 24 25 1200
मांडलगढ़ 25 12 800
जहाजपुर 37 24 1200
आसींद 26 35 2000
सहाड़ा 32 20 1500
मांडल 60 20 3000
सरकार के एक साल पूरा होने पर जयपुर जश्न में शामिल हुए जिले के 13 हजार भाजपाई