कंटेनर लूट का आरोपी पकड़ा
भीलवाड़ा. रायलापुलिस ने कंटेनर लूट के मामले में सोमवार को बड़ला (गुलाबपुरा) निवासी भवानीसिंह पुत्र कानसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, पूर्व में गिरफ्तार तीन आरोपियों से तीन टायर भी बरामद कर लिए गए। रायला थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि केमिकल रेडियेटर लेकर पूना से दिल्ली जा रहे कंटेनर को 24 नवंबर की रात रायसिंहपुरा के पास कार से आए लुटेरों ने लूट लिया था। वारदात में लिप्त श्रीनगर निवासी गोपाल पुत्र हरीशचंद्र पुरोहित, गुलाबपुरा निवासी महेंद्र पुत्र जीवण सिंह राजपूत प्रदीप पुत्र रमाकांत शर्मा को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को चौथे आरोपी भवानी सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस बीच, महेंद्र, गोपाल प्रदीप की सूचना पर टायर बरामद कर लिए गए।