पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमात्मा को पहचानें भक्त

परमात्मा को पहचानें भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निरंकारीमंडल इलाहाबाद से आई सीमा बहन ने कहा कि आज इंसान बिना परमात्मा को जाने भक्ति कर रहा है। संत भक्तों को जगाने का कार्य करते हैं। हमें परमात्मा की पहचान कर भक्ति करनी चाहिए। उससे ही सुख की प्राप्ति होगी। सीमा बहन सोमवार को निरंकारी भवन में निरंकारी सत्संग मंडल के तत्वावधान में आयोजित सत्संग के दौरान प्रवचन के दौरान बोल रही थीं। सीमा बहन ने कहा परमात्मा की भक्ति करने से ही मनुष्य के बीच भाईचारा और मानवता की भावना पैदा होगी। उन्होंने सत्संग में कहा कि निरंकारी बाबा विश्व को मानवता एवं एकता का पाठ पढ़ा रहे हैं। सत्संग में बिजयनगर, कानिया, सथाना, सिंगावल, देवलिया आदि स्थानों के संत एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

गुलाबपुरा. निरंकारीभवन में आयोजित सत्संग में प्रवचन देतीं सीमा बहन।