अधिकारियों ने लगाया झाड़ू
गुलाबपुरा. नगरपालिका द्वारा सोमवार को सब्जी मंडी में झाडू लगाकर स्वच्छता सप्ताह अभियान की शुरूआत की गई। नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम राजूलाल गुर्जर, तहसीलदार रामसुख गुर्जर, आरओ सत्यदेव पारीक, एईएन अरविंद व्यास सहित सफाईकर्मियों ने झाडू लगाकर सफाई की। पालिका क्षेत्र में स्वच्छता सप्ताह के दौरान अभियान चलाकर सफाई की जाएगी।