शिक्षकों की कमी का मुद्दा छाया
पंचायतसमिति की साधारण सभा की अंतिम बैठक प्रधान देबी देवी भील की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में हुई। इस मौके पर विधायक रामलाल गुर्जर एसडीएम एनएल राठी उपस्थित थे। बैठक में भीम-गुलाबपुरा मार्ग पर ठेकेदार द्वारा बजरी, पत्थर मिट्टी का दोहन करने का मामला उठा। एकीकरण के बाद स्कूलों में रिक्त पदों से पढ़ाई चौपट होने का मुद्दा भी छाया रहा। बैठक में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों को विदाई दी गई।
एसडीएम ने 80 मामलों की जांच कराकर कार्रवाई का सदन को आश्वासन दिया। उपप्रधान नौरतमल बड़ौला सरपंच हरजीराम गुर्जर ने शिक्षकों के डेपुटेशन निरस्त होने एकीकरण के बाद स्कूलों में रिक्त पदों के कारण पढ़ाई चौपट होने पर चिंता जताई। उनका कहना था कि शिक्षकों के पद खाली होने से आए दिन आंदोलन हो रहे हैं। सरपंच सज्जनदेवी, प्रीतम राणा, विजय लक्ष्मी, दशरथ सिंह ने सदन में क्षेत्र को डार्क जोन से मुक्त रखने की मांग की। इस मौके पर तहसीलदार रमेशचंद्र माहेश्वरी, नायब तहसीलदार कन्हैयालाल कुमावत ने स्वच्छ भारत अभियान की विस्त्रत जानकारी दी।