कंवलियास में एटीएम लगाने की मांग
कंवलियास. कस्बेमें एटीएम नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कस्बे में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक है। इसके बावजूद एटीएम नहीं लगा रखा है। लोगों को एटीएम से रुपए निकालने के लिए करीब 20 किमी दूर खारी ग्राम, गुलाबपुरा आदि जगह जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां एटीएम सुविधा मिलने से क्षेत्रवासियों सहित हाईवे से गुजरने वालों को राहत मिलेगी।