सम्मेलन को लेकर कमेटियां गठित
गुलाबपुरा |वैष्णव बैरागी सेवा समिति एवं बिजयनगर सेवा समिति की संयुक्त बैठक भगवान देवनारायण मंदिर खेड़ा चौसला में हुई। इसमें 28 अप्रैल को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए कमेटियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी। समिति के सदस्यों ने सामूहिक शपथ लेकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में गुलाबपुरा सेवा समिति अध्यक्ष महंत जगदीशदास, राधेश्याम वैष्णव, जगदीश प्रसाद, कृष्णगोपाल वैष्णव, रामप्रसाद वैष्णव, गोपाल लाल, अनिल कुमार, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रघुवीर वैष्णव, सहित नवयुवक मंडल सदस्य मौजूद थे।