पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर दवाइयाें की कमी से मरीज परेशान

डॉक्टर दवाइयाें की कमी से मरीज परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कई महिनों से चिकित्सक के साथ दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए मजबूरन गुलाबपुरा या भीलवाड़ा जाना पड़ रहा है। अस्पताल में सरकार द्वारा नि:शुल्क दी जाने वाली दवाईयांे की कमी है। पिछले चार महिनों से गाज पट्टी एवं डेढ़ साल से रुई का अभाव है। अस्पताल क्षेत्र एवं हाइवे के निकट होने एवं रूई पट्टी नहीं होने से घायलों को परेशानी हो रही है।

इसके अलावा केंद्र पर विभिन्न बीमारियों की दवाईयां नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। साथ ही प्रदेश में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए मॉस्क भी उपलब्ध नही है।



^सेम्पलभेज रखा है पास होते ही सप्लाई भिजवा देंगे बाकि दवाईयों की डिमांड आते ही भेज दी जाएगी। -डॉ.अशोक खटवानी (स्टोर इंचार्ज ड्रग वेयर हाउस भीलवाड़ा)

^दवाईयांनहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है। दवाइयों की डिमांड भेजी हुई है। -डॉ. रामनिवास सिंह गौरा चिकित्साधिकारी (कंवलियास)

^रूईपट्टी की जरूरत रोज पड़ती है। समस्या का शीघ्र समाधान होना चाहिए। -लक्ष्मी लाल रांका, समाज सेवी कंवलियास