पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 करोड़ 80 लाख का बजट पारित

11 करोड़ 80 लाख का बजट पारित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंगामा किया, जेईएन से उलझे पार्षद

पालिका की बैठक हुई

नगरपालिकाबोर्ड बैठक गुरुवार को हंगामेदार रही। वार्डों के परिसीमन के लिए बुलाई गई बैठक में समस्याएं छाई रही। पार्षदों ने जलदाय विभाग के जेईएन से पूछा, आप कहते हैं कि कस्बे के लिए रोजाना 15 लाख लीटर पानी बीसलपुर से रहा है। आखिर पानी कहां जा रहा है। लोगों को समय पर पानी मिल रहा है और ही पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कस्बे में दस दिन के अंतराल में पानी मिल रहा है। कुछ वार्ड तो ऐसे हैं जहां 15-15 दिन में आपूर्ति हो रही है। आप जलापूर्ति व्यवस्था को सुधार नहीं पा रहे हैं। लोग हमको खरी-खोटी सुनाते हैं। हम जवाब नहीं दे पाते हैं। जलापूर्ति मामले को लेकर पार्षद जेईएन से उलझ गए। हाथापाई की नोबत आने पर अन्य पार्षदों ने समझाकर मामला शांत कराया।

गुरुवार को बोर्ड बैठक शुरू हुई। पार्षद राजवीर सिंह सरिता पाराशर ने सदन में पेयजल का मुद्दा उठाया। उन्होंने जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता रोशनलाल जीनगर से सवाल किया कि जितनी विकराल स्थिति गर्मी में नहीं होती है उससे ज्यादा स्थिति सर्दी के मौसम में खराब हो रही है। लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। कस्बे में पेयजल वितरण व्यवस्था गड़बड़ा रही है। वार्डों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। वार्डवासी हमसे सवाल करते हैं। हम जवाब देने की स्थिति में नहीं रहते हैं। उपाध्यक्ष सलीम बाबू ने जेईएन को खरी-खोटी सुना दी। उनका कहना था कि जेईएन साहब आप तीन दिन में व्यवस्था सुधार दें। अगली बैठक 16 फरवरी को है। हमें उस दिन पेयजल संबंधी समस्या दिखना नहीं चाहिए।

सजनाबादको दो वार्ड में बांटा

वार्डोंके परिसीमन पर बैठक में चर्चा के दौरान पार्षद सलाम ने आपत्ति की। उन्होंने कहा कि सजनाबाद गांव एक वार्ड था जिसे दो वार्डों में बाट दिया गया यह उचित नहीं है। एक गांव को इस तरह दो वार्डों में बांटने से लोगों में रोष है। पालिका क्षेत्र में 20 वार्डों से बढ़ाकर 25 वार्ड का प्रस्ताव पारित करते हुए उनका सीमाकंन किया गया। अध्यक्ष चेतन पेसवानी ने पार्षद से कहा कि सजनाबाद को दो वार्डों में बांटने के प्रस्ताव पर आपत्ति उपखंड अधिकारी के पास प्रस्तुत करें।

प्रस्तावलिए पर काम नहीं

बैठकमें पार्षदों का कहना था कि पिछली बोर्ड बैठक में 8-8 लाख के विकास कार्य के प्रस्ताव लिए गए लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। पार्षद धर्मेंद्र त्रिवेदी का कहना था कि वर्कऑर्डर देने के बावजूद विकास काम नहीं हो रहे हैं। पालिका प्रशासन चुप है। पार्षद मुकेश शर्मा ने पालिका कार्यालय में काम नहीं होने पर अंसतोष जताया। पट्टा जारी करने की बात पर पुरानी पत्रावलियां को लेकर उनकी अफसरों से बहस भी हुई। अधिशाषि अधिकारी सिंह ने कहा कि मेरे पास फाइल आती है तो मैं उस पर हस्ताक्षर कर रहा हूं। पालिका उपाध्यक्ष सलीम बाबू ने कहा कि एक वर्ष से ठेके दे रखे हैं काम नहीं हो रहे हैं।

क्रॉसटूटने पर आक्रोश

पार्षदमुकेश खींची ने स्कूल के पास बने क्रॉस बार-बार टूटने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि क्रॉस बना तो दिए जाते हैं लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जात है। उन्होंने पालिका अध्यक्ष पेसवानी को इस संबंध में अवगत कराया। इस पर पेसवानी ने कनिष्ठ अभियंता को अगली बैठक से पहले समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

भास्कर न्यूज | गुलाबपुरा

गुलाबपुरा. नगरपालिका की बोर्ड बैठक में वार्ड 11 के पार्षद की अगुवाई में समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन देते नागरिक।

बोर्ड बैठक में सफाई व्यवस्था पर पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना था कि स्वाइन फ्लू फैल रहा है। हम बिल्कुल सजग नहीं हैं। वार्डों में गंदगी फैली है। सफाई व्यवस्था पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्षद सलाम ने कहा कि सजनाबाद में सुअरों का जमावड़ा लगा रहता है। सुअर गंदगी फैला रहे हैं। हम चुपचाप देख रहे हैं। वार्ड में एक कर्मचारी सफाई के लिए लगा रखा है। पूरे वार्ड की अकेला सफाई नहीं कर पा रहा है। जमादार बोला, सुअर पकड़ने के लिए पिंजना चाहिए। ऐसे सुअर को कैसे पकड़े। पालिका अध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि पूरे कस्बे में सफाई अभियान चलाया जाए।

गंगापुर. नगरपालिका बोर्ड की बैठक गुरूवार को आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2015-16 के लिए 15 करोड़ का बजट पारित किया गया। बैठक में पालिका की दुकानों का किराया समय पर जमा नहीं कराने वाले दुकानदारों के विरूद्व कार्यवाही करने, विधायक कोटे से कबूतर खानों का निर्माण कार्य शुरू कराने, वार्ड में बंद पड़ी पनघटों को शीघ्र चालू कराने एवं कस्बे में कई स्थानों पर सड़क पर टूटे क्रॉस को सही कराने की मांग रखी। बैठक में पालिकाघ्यक्ष पूनम महता, उपाध्यक्ष राजेन्द्र बंसल एवं पार्षद उपस्थित थे।