भीलवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा ने रविवार को पार्टी के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी के 20 मंडलों की संख्या बढ़ाकर 21 की गई हैं। करेड़ा ग्रामीण मंडल नया बनाया गया है। 21 में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
जिला महामंत्री प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि भीलवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष पद पर राकेश पाठक, शाहपुरा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश मारू, शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, बनेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह, मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष प्रहलाद लढ़ा, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल रघुवीर सिंह, नंदराय मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, आसींद नगर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण छीपा, हुरड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामदेव गुर्जर, गुलाबपुरा नगर मंडल अध्यक्ष इंद्रचंद चपलोत, मांडल ग्रामीण अध्यक्ष मणीराज सिंह, सुवाणा ग्रामीण मंडल बाबूलाल आचार्य, करेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नाथूलाल गुर्जर, कोटड़ी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जाट, जहाजपुर नगर मंडल रामदेव खटीक जहाजपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण शर्मा को नियुक्त किया गया है।
प्रधानउप प्रधान भी बने मंडल अध्यक्ष
शाहपुरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुर्जर शनिवार को ही प्रधान और बनेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह रविवार को ही उप प्रधान चुने गए हैं। अब दोनों के पास दो-दो जिम्मेदारियां हो जाएगी। मांडल, सुवाणा, बनेड़ा, आसींद नगर कोटड़ी मंडल अध्यक्ष रिपीट हुए हैं। आसींद ग्रामीण, रायपुर ग्रामीण, सहाड़ा ग्रामीण, गंगापुर हमीरगढ़ में अभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई है।