- Hindi News
- 4500 विद्यार्थियों ने दी गो विज्ञान परीक्षा
4500 विद्यार्थियों ने दी गो विज्ञान परीक्षा
भीलवाड़ा|गो विज्ञानएवं सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजन समिति द्वारा रविवार को तहसील स्तरीय गो विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान तहसील स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में चित्तौड़ प्रांत के 4500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समिति द्वारा चार माह पूर्व आयोजित गो विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा में चित्तौड़ प्रांत की सभी तहसीलों गांवों में स्कूल स्तर पर टॉप रहे परीक्षार्थियों की लिखित परीक्षा दोपहर 12 से 1.30 बजे तक 12 जिलों में हुई। आयोजन समिति के प्रांतीय मंत्री अरुण पारीक ने बताया कि जिले में भी दो स्कूलों में परीक्षा हुई। भीलवाड़ा शहर, गुलाबपुरा, शाहपुरा, मांडलगढ़, आसीदं, गंगापुर, रायपुर, बनेड़ा, फुलियाकलां, हमीरगढ़, बदनौर, कोशीथल , मांडल, करेड़ा के करीब 153 विद्यार्थियों की परीक्षा सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में एवं कोटड़ी, काछोला, बिजौलिया जहाजपुर तहसील के 147 विद्यार्थियों की परीक्षा आदर्श विद्या मंदिर जहाजपुर हुई।