7 और मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण
भीलवाड़ा|स्वाइन फ्लूके खतरे के बीच सात और मरीज संदिग्ध पाए गए हैं। स्वाइन फ्लू के मिलते जुलते लक्षणों के कारण शहर की अस्पतालों में भर्ती इन मरीजों के स्वाब के सैंपल अजमेर मेडिकल कॉलेज लेबोरेटरी भिजवाए गए हैं। इनमें से पांच मरीज अरिहंत हॉस्पिटल में भर्ती है। शेष जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज प्राप्त कर रहे हैं। शनिवार को रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए गुलाबपुरा आसींद के चाना का खेड़ा में पहुंची मेडिकल टीमों ने सर्वे कर संदिग्धों को दवा दी। चिकित्सा विभाग के अनुसार अब तक 30 मामले चुके हैं। इनमें से 12 पॉजिटिव पाए गए हैं। बारिशके बाद सर्दी बढ़ने से खतरा :अब तकतापमान वृद्धि के कारण जहां स्वाइन फ्लू का खतरा कम होने का अनुमान लगाया जा रहा था वहीं बारिश ओलों के कारण सर्दी के असर में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में गिरावट आने पर स्वाइन फ्लू का वायरस और अधिक सक्रिय हो सकता है। डॉ. मुश्ताक ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण लोगों को इस रोग को लेकर ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है।