पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुटेरे ब्यावर में भी कर चुके ट्रक लूट की कोशिश

लुटेरे ब्यावर में भी कर चुके ट्रक लूट की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंटेनरलूट के आरोपियों ने ब्यावर क्षेत्र में एक अन्य ट्रक लूटने की कोशिश करना भी पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है। इस बीच, चार में से तीन आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट आदेश से जेल, जबकि एक को तीन दिन रिमांड पर भेज दिया गया।

रायला थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि 24 नवंबर को रायसिंहपुरा के नजदीक केमिकल रेडियेटर लेकर पूना से दिल्ली जा रहे कंटेनर को कार से आए लुटेरों ने लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने के आरोप में श्रीनगर निवासी गोपाल पुत्र हरीशचंद्र पुरोहित, गुलाबपुरा निवासी महेंद्र पुत्र जीवण सिंह राजपूत प्रदीप पुत्र रमाकांत शर्मा को पिछले दिनों, बड़ला (गुलाबपुरा) निवासी भवानीसिंह पुत्र कानसिंह राजपूत को सोमवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि रायसिंहपुरा में कंटेनर लूटने के चार दिन बाद उन्होंने अजमेर जिले के ब्यावर मांगलियावास के बीच हाईवे पर एक अन्य ट्रक को लूटने की कोशिश की, लेकिन चालक के ट्रक नहीं रोकने से वे सफल नहीं हो पाए। इस बीच मंगलवार को भवानी सिंह को कोर्ट के आदेश से तीन दिन रिमांड पर लिया गया, जबकि शेष तीन आरोपियों को जेल भिजवा दिया।

इसलिएछोड़ा कंटेनर

रायसिंहपुराके नजदीक लूटे गए कंटेनर को राज्यास के पास ले जाने के बाद लुटेरों ने चेक किया। उसमें रेडियेटर केमिकल निकला। लुटेरों ने इनका खरीदार नहीं मिलने की सोचकर कंटेनर के चार टायर खोल लिए और कंटेनर को लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए थे।