गुलाबपुरा से 2 युवतियों का अपहरण
भीलवाड़ा. दोयुवतियों का अपहरण कर नकदी गहने चुराने संबंधित दो मामले कोर्ट के आदेश से गुलाबपुरा पुलिस ने दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि गुलाबपुरा निवासी एक महिला ने प्रेम खटीक सहित तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट इस्तगासे से रिपोर्ट दी। इसमें बताया गया है कि आरोपियों ने परिवादीया की बेटी को अगवा कर एक लाख रुपए गहने चोरी कर लिए। इसी तरह गुलाबपुरा की ही एक अन्य युवती का लांबाहरिसिंह (टोंक) निवासी असलम पुत्र करीम खां ने अपहरण कर लिया। युवती की बहन ने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।