पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर और दुकान से नकदी मोबाइल चोरी

घर और दुकान से नकदी मोबाइल चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईईरास में एक घर रूपाहेली स्थित एक दुकान से चोर नकदी मोबाइल चुरा ले गए। दोनों वारदातें दो से चार महीने पहले हुई थी, जिनकी रिपोर्ट पुलिस ने अब दर्ज की है। सदर थाना पुलिस के अनुसार, नई ईरास निवासी कन्हैयालाल पुत्र महेशचंद्र शर्मा के घर में 12 अक्टूबर की रात चोर घुस आए। दरवाजा खुला था। चोरों ने कमरे में प्रवेश कर शर्मा की पेंट की जेब में रखे 25 हजार रुपए एक मोबाइल चुरा लिया था। एक अन्य वारदात गुलाबपुरा थाना सर्किल के रूपाहेली गांव में हुई। पुलिस का कहना है कि मीठिया खेड़ा निवासी राजू पुत्र रामनिवास वैष्णव की रूपाहेली स्थित दुकान से 28 अगस्त को चोर तीन हजार रुपए एक मोबाइल चुरा ले गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू की है।