पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ता बोले, लगता नहीं भाजपा की सरकार है

कार्यकर्ता बोले, लगता नहीं भाजपा की सरकार है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{नगर ग्रामीण मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं ने लगाया उपेक्षा का आरोप

भास्करन्यूज | शाहपुरा

वसुंधरासरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले आयोजन में शामिल होने को लेकर मंगलवार शाम डाक बंगला परिसर में भाजपा नगर ग्रामीण मंडल की बैठक हुई। बैठक में दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को ले जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक साल में क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिलने पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधायक कैलाश मेघवाल के विधानसभा अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं को भाजपा राज होने का अहसास नहीं हो रहा है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा नहीं पहुंचे।

जिला समन्वयक अनिल दाधीच की मौजूदगी में हुई बैठक में बनेड़ा भाजपा अध्यक्ष गजराजसिंह राणावत ने कहा कि भाजपा का राज होने के बावजूद क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। यही स्थिति रही तो क्षेत्र विकास में पीछे हो जाएगा। ऐसी स्थिति में जश्र कैसे मनाएं। जबकि पंचायत राज के चुनाव पास है। ऐसी ही पीड़ा दौलतपुरा, फूलियाखुर्द, प्रतापपुरा, ढीकोला के कार्यकर्ताओं ने बयां की। कार्यकर्ताओं का कहना था कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। मंडल अध्यक्ष मूलसिंह सौदा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं की पीड़ा बताएंगे। बैठक में नगर अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, महामंत्री रामप्रसाद चौधरी, पार्षद रमेश मारू, सत्यनारायण तोलबिंया, बजरंगसिंह राणावत ने संबोधित किया।

विरोध जताएंगे कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओंने आरोप लगाया कि राज्य केन्द्र में भाजपा सरकार होने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में विधायक विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के समक्ष विरोध जताएंगे।

जयपुररैली पर चर्चा

गुलाबपुरा.विधायकरामलाल गुर्जर ने जयपुर रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी को लेकर बैठक की। आसींद विधानसभा के लिए नियुक्त समन्वयक करतारसिंह राठौड से कार्यकर्ताओं को ले जाने की व्यवस्था संबंधी चर्चा की।

शाहपुरा. भाजपाकी बैठक में जिला समन्वयक को पीड़ा सुनाते पदाधिकारी।