पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूटी को टक्कर मार बैरियर से भिड़ा ट्रेलर

स्कूटी को टक्कर मार बैरियर से भिड़ा ट्रेलर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{चौकी प्रभारी मां-बेटे सहित पांच घायल

{29 मिल चौराहे पर हादसा

{ट्रेलर छोड़ भागा चालक

भास्करन्यूज | गुलाबपुरा

29मिल चौराहे पर रविवार दोपहर एक ट्रेलर स्कूटी को टक्कर मारने के बाद नाकाबंदी के बैरियर से टकरा गया। हादसे में 29 मिल चौकी प्रभारी (दीवान), एक सिपाही मां-बेटे समेत एक महिला घायल हो गई। दीवान को जिला अस्पताल, जबकि सिपाही को अजमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य घायलों को विजय नगर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

गुलाबपुरा पुलिस के अनुसार, ट्रेलर भीलवाड़ा से अजमेर की ओर जा रहा था। दोपहर करीब पौने चार बजे यह ट्रेलर 29 मिल चौकी के नजदीक पहुंचा, जहां उसने सड़क क्रॉस कर रही स्कूटी भीमलत निवासी मैना प|ी मिश्रीलाल जाट, उसके छह साल के बेटे महेंद्र दांतड़ा निवासी हेमलता उर्फ अंग्रेज प|ी प्रभु जाट को टक्कर मार दी। ये तीनों उछलकर सड़क किनारे जा गिरे, जबकि स्कूटी ट्रेलर के नीचे आकर पिचक गई। भिड़ंत के बाद बेकाबू हुए ट्रेलर ने चौकी के पास लगे नाकाबंदी के बैरियर को टक्कर मार दी। बैरियर उछलकर चौकी के बाहर खड़े चौकी प्रभारी नंदराम सिपाही बृजलाल को जा लगा। इससे वे दोनों भी घायल हो गए। चालक, ट्रेलर को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे से 29 मिल चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हालत गंभीर होने से सिपाही बृजलाल को अजमेर, जबकि दीवान नंदराम को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मैना, महेंद्र हेमलता को विजय नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गुलाबपुरा पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

गुलाबपुरा. भिड़ंतसे पिचकी स्कूटी।