पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तहसील कर्मी लापता, गुमशुदगी दर्ज

तहसील कर्मी लापता, गुमशुदगी दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबपुरा. हुरड़ातहसील के पांच माह से लापता सहायक कर्मचारी की गुमशुदगी रविवार को गुलाबपुरा पुलिस ने दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर निवासी तहसील में कार्यरत सहायक कर्मचारी घीसा खां की प|ी ने हुरड़ा तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति 14 जुलाई को घर से ड्यूटी पर जाने की कहकर निकला था। इसके बाद वह तो ऑफिस पहुंचा और ही घर लौटा। इसके बाद से वह पति की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पति का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। उसका अजमेर में उपचार चल रहा था। तहसीलदार ने रविवार को गुलाबपुरा थाने में लापता कर्मचारी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।