बीपीएल चयनितों के आवास का सपना अधूरा
नगरपालिकाक्षेत्र में बीपीएल चयनितों का आवास बनाने का सपना अब अधूरा रहेगा। सरकार द्वारा इस फंड में जमा राशि के उपयोग पर रोक लगाने के आदेशों के चलते आवास निर्माण कार्य अधूरे हैं।
नगर पालिका क्षेत्र में मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजना के तहत 379 परिवारों की प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृत मार्च 2012 में हुई थी। पालिका में आवेदन करने पर 246 बीपीएल चयनितों को पहली किश्त 25 हजार रुपए राशि दी गई। नगरपालिका ने योजना के तहत भूमिहीन बीपीएल परिवारों में से 92 भूखंड आवंटन कर योजना में शामिल कर पहली किश्त से लाभान्वित किया। लोगों ने पहली किश्त मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया। प्रताप नगर कॉलोनी के पास लाभार्थियों के आवास अधूरे पड़े है। आवास का कार्य पूर्ण करने के लिए द्वितीय तृतीय किश्त नहीं मिली। पालिका ने द्वितीय किश्त की राशि 41 लाख 20 हजार राशि जारी कर दी। लेकिन पालिका ने जो भूखंड दिए उन पर सारे आवास अधूरे है।
पालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वितों में से कुछ ने खाते में से राशि नहीं उठाई उन पर सरकार ने रोक लगा दी है। भागचंद पुत्र श्रवणलाल सेन का कहना है कि प्रथम किश्त मिली खुद भी पैसों का इंतजाम कर लगाया लेकिन पालिका ने लेवल तक कार्य नहीं मानते हुए दूसरी किश्त नहीं दी।
नेत्ररोग शिविर 28 को
जहाजपुर.पेंशनर्सएसोिसएशन के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र रोग परामर्श शिविर 28 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक स्वर्णकार समाज के पंचायती नोहरे में लगेगा। पेंशनर्स एसोशियेशन अध्यक्ष रामस्वरूप स्वर्णकार मंत्री भंवरलाल बंडेला ने बताया की शिविर में पोरवाल हॉस्पीटल भीलवाड़ा के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच उपचार किया जाएगा।