‘गो रक्षा को सख्त कानून बनेगा’
भास्कर न्यूज| शाहपुरा/सांगरिया
देवस्थानगोपालन राज्यमंत्री ओटा राम देवासी कहा कि गो तस्करी रोकने के लिए सरकार सख्त कानून बना रही है। राज्य में गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गो संरक्षण में विशेष रुचि ले रहीं है। वे रविवार को धनोप में रायका समाज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि राज्य में कल्याणकारी योजनाएं लागू कर पिछड़े गरीब लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने ऊंट भेड़ पालकों की समस्याएं सुनीं। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। उनके साथ रायका समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमराज टी देसाई, रायका महासभा के अध्यक्ष लालचंद रायका भाजपा जिला महामंत्री कैलाश काबरा मौजूद थे।
नशा प्रवृत्ति पर अंकुश जरूरी
देवासी ने समारोह में कहा कि समाज में फैल रही नशा प्रवृत्ति पर अंकुश जरूरी है। समाजजन बच्चों को शिक्षित बनाएं। शिक्षा से ही समाज देश का भला हो सकता है। समाज शिक्षित होगा तो कुरीतियां खत्म होंगी।
देवस्थलों का होगा विकास
देवासीने कहा कि देवस्थानों का विकास मुख्य लक्ष्य है। धनोप माता स्थल के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार कराया जाएगा। देवासी धनोप मंदिर पहुंचे। दर्शन कर पुजारी से मंदिर के विकास यहां होने वाले आयोजनों के बारे में जानकारी ली। देवासी ने धनोप में देवनारायण योजना के तहत सभागार बनाने का आश्वासन दिया।
शाहपुरा. धनोपमें रविवार को आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते देवस्थान गोपालन राज्यमंत्री ओटा राम देवासी।
29 मिल चौराहे पर देवासी का स्वागत