पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेयरी का पाउडर एवं आइसक्रीम प्लांट जल्द

डेयरी का पाउडर एवं आइसक्रीम प्लांट जल्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेयरीचेयरमैन रतन लाल चौधरी ने कहा कि पशुपालक डेयरी की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि लांबिया में पशु आहार संयत्र चालू कर दिया गया है। पाउडर आइसक्रीम प्लांट शीघ्र चालू किया जाएगा। वे रविवार को जयसिंहपुरा में दुग्ध उत्पादक समिति सदस्यों के अंतर राशि वितरण समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने डेयरी सदस्यों को वर्ष 2013 14 का एक लाख 45 हजार रुपए अंतर राशि का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान समता देवी ने की। पंचायत समिति सदस्य घेवर चंद जाट डेयरी उपाध्यक्ष घीसालाल जाट ने समिति में बल्क मिल्क कूलर लगाने की मांग रखी। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विनोद पुरोहित, दूलीचंद गर्जर, सरपंच गीता देवी जाट, दौलतपुरा डेयरी अध्यक्ष गंगाराम खारोल, आगूंचा उप सरपंच केदार बैरवा आदि उपस्थित थे।

योजनाओंकी दी गई जानकारी

समारोहमें डेयरी चेयरमैन चौधरी ने पशुपालकों को डेयरी की ओर से संचालित कुट्टी मशीन पर अनुदान, बालिकाओं के लिए लाडली बेटी योजना की जानकारी दी। जयसिंहपुरा डेयरी अध्यक्ष रतनलाल जाट समिति सचिव लादूदास ने अतिथियों का स्वागत किया।