पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा िपलाया

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा िपलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें रोगी कल्याण समिति के तत्वावधान में सार्वजनिक धर्मशाला में स्वाइन फ्लू की रोकथम बचाव के लिए जड़ी बूटियों से युक्त काढ़ा वितरित किया गया। काढ़ा वितरण की शुरुआत पालिका अध्यक्ष चेतन पेशवानी ने की। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सक हेमलता मीणा ने लोगों को फ्लू से बचाव के लिए उपाय बताए। साथ ही तेलीपाड़ा स्थित सर्वोदय विद्यालय संबोध पब्लिक स्कूल के बच्चों को दवा पिलाई गई। कई स्वयंसेवी संगठनों सहित समाजसेवी पुरुषोत्तम नवाल, पार्षद मुकेश खीची, राजवीर सिंह, पूर्व पार्षद दाऊदभाई, एसएस राठौड़ आदि ने सहयेाग दिया। इसी तरह सिंधी समाज की ओर से सिंधी नवयुवक मंडल द्वारा स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए वैद्य धर्मवीर चौहान के मार्गदर्शन में आयुर्वेदिक काढे का निशुल्क वितरण किया।

दोदिन पिलाएंगे काढ़ा: रोगीकल्याण समिति के तत्वावधान में दो दिन 10 एवं 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक काढ़ा वितरित किया जाएगा।

पोलियोअभियान के लिए दिया प्रशिक्षण

गुलाबपुरा| सामुदायिकचिकित्सा केंद्र पर पल्स पोलियो अभियान में दवा पिलाने के कार्य के लिए डॉ. नदीम ने प्रशिक्षण दिया। शहरी क्षेत्र गुलाबपुरा में पोलियो की दवा पिलाने के लिए 20 बूथ बनाए गए। दूसरे तीसरे दिन घर घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य किया जाएगा। दवा 22 फरवरी को पिलाई जाएगी।