पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन पर स्तर पर हो शिक्षकों की समस्या का हल

संगठन पर स्तर पर हो शिक्षकों की समस्या का हल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल पर तालाबंदी कर प्रदर्शन

17 शिक्षकों के पद रिक्त होने से परेशान छात्रों ने जताया विरोध

भास्करन्यूज | नंदराय

राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल में लंबे समय से वरिष्ठ अध्यापक सहित 17 शिक्षकों के पद रिक्त होने एवं प्राइमरी स्टॉफ के भरोसे सीनियर कक्षाएं संचालित होने के कारण परेशान छात्र-छात्राओं ने सोमवार को स्कूल पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। साथ ही कस्बे में रैली निकालकर विरोध जताया। बाद में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल एक वरिष्ठ अध्यापक लगाने तथा शेष खाली पड़े पदों पर सात दिनों में नियुक्तियां करने के आश्वासन के बाद आक्रोशित विद्यार्थियों ने ताला खोला।

स्कूल पर तालाबंदी की सूचना पर एडीईओ श्यामलाल सांगावत एवं नंदराय सरपंच किस्मिता चौहान ने छात्रों को समझाया लेकिन विद्यार्थी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर अड़े रहे। शिक्षा अधिकारी ने गणित के वरिष्ठ अध्यापक ओम प्रकाश विजयवर्गीय को तत्काल प्रभाव से स्कूल में लगाने के साथ सात दिन में शेष शिक्षकों की नियुक्त करने एवं शिक्षण कार्य सुचारू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों द्वारा विद्यालय का ताला खोला गया।

प्राइमरी स्टाफ के भरोसे चल रही सीनियर कक्षाएं

प्रदर्शनकारीछात्रों का नेतृत्व कर रहे छात्र मुकेश भंडारी एवं भोपाल गुर्जर ने बताया कि स्कूल में लंबे समय से 9 वरिष्ठ अध्यापक, 6 द्वितीय श्रेणी एक सामान्य शिक्षक सहित शारीरिक शिक्षक सहित कुल 17 पद रिक्त हैं। इसके चलते विद्यार्थियों का अध्ययन प्रभावित होने के साथ मर्ज हुए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के भरोसे सीनियर कक्षाएं चल रही हैं।

शिक्षाविभाग नेता नहीं दे रहे ध्यान

प्रदर्शनकारीछात्रों ने बताया कि अगले माह बोर्ड की परीक्षाएं होनी हैं लेकिन शिक्षकों की कमी से अध्ययन बाधित हुआ है। शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रही है।

नंदराय. उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी।

गुलाबपुरा| राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत जिला कार्यकारिणी एवं तहसील अध्यक्ष मंत्री की संयुक्त बैठक गांधी उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षक नेता एवं जिला संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल की अगुवाई में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष गोपाल लाल कुमावत प्रदेश उप सभाध्यक्ष मंजू शर्मा सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में संगठन स्तर पर समाधान की मांग की। साथ ही 15 फरवरी को गंगानगर में होने वाले स्कूल टीचर फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले से बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। शिक्षक नेता अग्रवाल ने पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि शिक्षकोंं का संपर्क कम होने से शिक्षा संगठन कमजोर हो रहा है। इसके लिए अप्रैल में उप शाखाओं एवं जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन कराने का निर्णय किया गया।

इनमुद्दों पर चर्चा: जिलाध्यक्षगोपाल कुमावत ने बताया कि बैठक में पंचायत राज शिक्षकों सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों के वेतन भुगतान में विलंब, पांच वर्ष से पातेय वेतन पर पदोन्नत शिक्षकों के स्थायीकरण सहित शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।