शिविर में दी कानून की जानकारी
गुलाबपुरा| वरिष्ठसिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी जैन ने लक्ष्मीपुरा में विधिक साक्षरता शिविर में कानूनों की जानकारी देते हुए जागरूक रहने की सलाह दी। इस दौरान ग्रामीणों को घरेलू हिंसा अधिनियम, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिलाओं के अधिकार विवाह अधिनियम, दहेज प्रथा भरण पोषण अधिनियम से संबंधित प्रावधानों कानूनों की जानकारी देने के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।