- Hindi News
- खराब हैंडपंप सुधारने के लिए अभियान 15 से
खराब हैंडपंप सुधारने के लिए अभियान 15 से
जलदायविभाग 15 दिसंबर से हैंडपंप मरम्मत अभियान शुरू करेगा, जो अगले साल 31 मार्च तक चलेगा। जिले की 11 तहसीलों में इस समय 1846 हैंडपंप खराब हैं। मरम्मत टीम के पहुंचने से एक दिन पहले विभाग संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव पटवारी को इसकी जानकारी देगा ताकि खराब हैंडपंप ठीक हो सके।
जिले में जलदाय विभाग, ग्राम पंचायत अन्य एजेंसियों के करीब 20659 हैंडपंप हैं, जिनमें से करीब 1846 हैंडपंप खराब हैं। सबसे अधिक 412 हैंडपंप मांडल तहसील सबसे कम 77 हैंडपंप गुलाबपुरा क्षेत्र में खराब बताए गए। जिसके चलते ग्रामीणों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने जलदाय विभाग को अभियान चलाकर हैंडपंप ठीक करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सोमवार को भीलवाड़ा शहर, ग्रामीण शाहपुरा खंड के एक्सईएन को जिले की हर तहसील में खराब पड़े हैंडपंप ठीक कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।
रोज लेंगे रिपोर्ट
सरकारके निर्देश के बाद खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की जाएगी। साथ ही हैंडपंप मरम्मत अभियान की रोज रिपोर्ट ली जाएगी। जिस तहसील की ग्राम पंचायत में हैंडपंप मिस्त्रियों की टीम जाएगी, वहां के सरपंच, सचिव पटवारी को एक दिन पहले इस बारे में बता दिया जाएगा ताकि समय से काम हो सके। आरकेओझा, अधीक्षणअभियंताा, जलदाय विभाग