- Hindi News
- भाजपा सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक नियुक्त
भाजपा सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक नियुक्त
भाजपाकी ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के लिए सभी मंडलों के संयोजक घोषित कर दिए गए हैं। सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। अभियान के जिला संयोजक प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि आसींद ग्रामीण के लिए घनश्याम सिकलीगर, आसींद नगर सत्यनारायण टेलर, गुलाबपुरा नगर सांवरनाथ योगी कन्हैयालाल वैष्णव, हुरड़ा ग्रामीण अशोक अजमेरा, मांडल ग्रामीण नाथूलाल सुथार, सुवाणा ग्रामीण रामप्रसाद लढ़ा को संयोजक बनाया है। सहाड़ा ग्रामीण के सुरेश चौधरी, गंगापुर नगर संतोष पारीक, रायपुर ग्रामीण जयंतीलाल जागेटिया, हमीरगढ़ ग्रामीण भोपाल सिंह पुरावत, भीलवाड़ा नगर कैलाश मूंदड़ा शाहपुरा नगर सत्यनारायण तोलंबिया शाहपुरा ग्रामीण में रामप्रसाद जाट संयोजक होंगे। इसी तरह बनेड़ा ग्रामीण जयराज सिंह, जहाजपुर नगर दिनेश पत्रिया, जहाजपुर ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा, कोटड़ी ग्रामीण करण सिंह बेलवा, मांडलगढ़ नगर जमनालाल सेन, मांडलगढ़ ग्रामीण शिवकुमार पगारिया तथा नंदराय ग्रामीण संयोजक भीम सिंहबनाए गए हैं। इन्हीं के साथ सह संयोजक भी नियुक्त किए हैं।
नाकोड़ापदयात्रा 18 को: श्रीनाकोड़ा पार्श्व नाथ भैरव पदयात्री संघ की ओर से नाकोड़ा जी की प्रथम पैदल यात्रा 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यात्रा की जानकारी देते हुए सुनील हिंगड़ ने बताया कि यात्रा के लिए 45 श्रावक-श्राविकाओं ने पंजीयन करा दिया है।
प्रतिदिन 25 किलोमीटर चलकर यात्रा 31 दिसबर को नाकोड़ा पहुंचेगी। जहां एक जनवरी को शोभायात्रा निकाली जाएगी।