पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 जगह भामाशाह शिविर आज से, गुलाबपुरा में स्थगित

11 जगह भामाशाह शिविर आज से, गुलाबपुरा में स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. जिले में 11 पंचायत वार्डों में भामाशाह नामांकन शिविर मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। शाम 6 बजे तक भामाशाह आधार नामांकन होगा। गुलाबपुरा नगर पालिका वार्ड 1 का शिविर स्थगित कर दिया गया है।

जिला भामाशाह अधिकारी प्रकाश सिंह चंडालिया ने बताया कि गंगापुर नपा वार्ड 6, शाहपुरा नपा वार्ड 9 10, जहाजपुर मांडलगढ़ वार्ड 6 7, आसींद नपा वार्ड 5 में कैंप दो दिन चलेगा। इसी तरह खाखरमाला (रायपुर), गोवर्धनपुरा (करेड़ा), कोचरिया (सुवाणा) तथा नगर परिषद के वार्ड 2 का शिविर कम्युनिटी हॉल में 19 सितंबर तक होगा।

उधर, मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये अब तक की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि हर हाल में अशुद्धि रहित डाटा एंट्री होनी चाहिए। राशनकार्डों की तरह गलतियां नहीं हो, यह सुनिश्चित करें। वीसी में एडीएम सिटी सुरेश यादव, एसडीएम अविचल चतुर्वेदी, जिप एसीईओ प्रभा गौतम, नप आयुक्त रुस्तमअली शेख, एसीपी सत्यदेव व्यास भी थे।